बांदा, जुलाई 24 -- Banda News: बांदा। उत्तर मध्य रेलवे की 4329 करोड़ रुपये की खैरार-भीमसेन एवं झांसी-मानिकपुर रेल दोहरीकरण परियोजना धरातल पर उतर रही है। वहीं, बदौसा रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित प्लेटफार्म संख्या-दो पहली ही बारिश नहीं झेल सका है। प्लेटफार्म का बड़ा हिस्सा कई स्थानों पर धंस गया है और चौड़ी दरारें पड़ने से कंक्रीट फट गई है। करीब 450 मीटर लंबे और 10 मीटर चौड़े प्लेटफार्म का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है। करोड़ों रुपये की इस परियोजना के निर्माण की हालत देखकर स्थानीय लोग विरोध का स्वर फूटने लगा है। स्थानीय लोगों ने इसको लेकर घटिया निर्माण और तकनीकी खामी होने के आरोप लगाया है। किनारों से लेकर बीच तक कई जगह फर्श बैठ गई है और लंबी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। निर्माण कार्य मधुसूदन अग्रवाल कंपनी द्वारा कराया गया है। अब ठेकेदार से मरम्मत...