बांदा, अक्टूबर 17 -- Banda News: बांदा। तिंदवारी थाने के बंहिगा गांव निवासी राजकुमारी पत्नी रामसजीवन सिंह ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 15 अक्टूबर को अपने पति का इलाज कराने बबेरू गई। वापस शाम को घर आए तो बक्से का कुंडा टूटा हुआ था और ताला उसी तरह लगा था। बक्से के अंदर देखा तो 20 हजार रुपये नगद, सोने व चांदी के जेवर गायब थे। थाने में चोरी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...