बांदा, सितम्बर 10 -- Banda News: नरैनी। भगवान विश्वकर्मा पूजन को लेकर अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विंदा प्रसाद विश्वकर्मा ने की। इसमें 17 सितंबर को बंबा तालाब परिसर में होने वाले विश्वकर्मा पूजन समारोह की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि नत्थू विश्वकर्मा ने समाज के लोगों से पूजन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। विशिष्ट अतिथि डॉ. संतोष विश्वकर्मा, सौरभ शंकर और अजय विश्वकर्मा ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग का आह्वान किया। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय करने और समाज के लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बैठक में तय होगी आयोजन की पूरी रूपरेखा इस दौरान सुरेश, बद्री, रज्जू, महेश विश्...