Banda News: फार्मर रजिस्ट्री के बिना भी किसानों को मिलेगी खाद:आयुक्त
बांदा, नवम्बर 5 -- Banda News: बांदा। चित्रकूटधाम मण्डल के आयुक्त अजीत कुमार ने सहकारी समितियों और निजी केंद्रों पर खाद उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री न होने पर किसी भी किसान को उर्वरक से वंचित न किया जाए। विशेषकर चकबंदी वाले गांवों या तकनीकी कारणों से रजिस्ट्री से छूटे किसानों को खतौनी और आधार कार्ड के आधार पर खाद दी जाए। कमिश्नर ने बटाईदार किसानों को भी आवश्यक अभिलेखों के आधार पर उर्वरक उपलब्ध कराने को कहा ताकि वास्तविक खेती करने वालों को परेशानी न हो। उन्होंने सभी केंद्रों पर रेट बोर्ड और समय-सारणी प्रदर्शित करना अनिवार्य किया है। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक और प्रक्रियात्मक कठिनाइयों के कारण किसी भी पात्र किसान को परेशान न किया जाए ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.