बांदा, अगस्त 7 -- Banda News: बांदा। स्पेशल सेशन कोर्ट ने ट्रक से डीजल चोरी करने और इनोवा कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने में जेल में बंद आरोपी राजेश सिंह की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। प्रभारी सेशन न्यायाधीश ने आरोपी को पचास हजार रुपये के बंधपत्र और इतनी ही राशि की जमानती दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया। अभियोजन के अनुसार, 24 मई 2026 को मवई चौराहे के पास भूरागढ़ रोड पर एक ट्रक चालक गाड़ी खड़ी कर सो रहा था। सुबह पता चला कि चोरों ने ट्रक से 28,000 रुपये का डीजल चोरी कर लिया है। मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने दावा किया कि आरोपी राजेश सिंह और उसके साथियों ने टोयोटा इनोवा गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी से डीजल और नकदी बरामद कर राजेश सिंह ...