Banda News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करतल में नियमित डॉक्टर की तैनाती मांग
बांदा, अगस्त 11 -- Banda News: बांदा। बुंदेलखंड ग्राम उत्थान समिति ने ग्राम पंचायत करतल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित चिकित्सक तैनाती किए जाने की मांग की है। मंगलवार को अरविंद कुमार, प्रिंस उपाध्याय, सुमित आदि ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आसपास के तमाम गांव के लोग इलाज कराने के लिए आते हैं लेकिन नर्सिग स्टाफ दवाइयां, जांच आदि किसी प्रकार की सुविधा न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आपातकालीन स्थिति में मरीजो को 25 किमी दूर नरैनी जाना पड़ता है। जिसको लेकर एक चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.