बांदा, अगस्त 1 -- Banda News: बांदा। प्राइवेट चालक व परिचालकों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में विरोध प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन देकर रोडवेज बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि बांदा-बबेरू और बिसंडा ओरन रोड पर बिन परमिट रोडवेज बसें संचालित की जा रही हैं। रोडवेज बसों के चालक व परिचालक उनसे अभद्रता करते हैं। अमर सिंह की अगुवाई में प्राइवेट बस चालक व परिचालकों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि जिले में शासन ने दो ही अराष्ट्रीयकृत मार्ग घोषितकिए हैं। इनमें बांदा, बबेरू, कमासिन, राजापुर, बांदा बबेू वाया मर्का, बांदा बबेरू वाया अतर्रा शामिल हैं। इसके अलावा बांदा-बिसंडा ओरन व पहाड़ी मार्ग भी अराष्ट्रीयकृत है। इन रोडों पर निगम की बसें नहीं संचालित हो सकती हैं। 29 जुलाई को डीएम को ज्ञापन दिया गया था। एआरएम को परमिट वाली बसें ह...