बांदा, जुलाई 22 -- Banda News: बांदा। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला की अगुवाई में बुधवार को नगर पालिका व पुलिस की संयुक्त टीम ने बाजार में अतिक्रमण हटवाया। व्यापारियों को चेतावनी दी कि सीमा से बाहर अतिक्रमण मिला तो कार्रवाई जाएगी। हालांकि जाम की मुख्य ई-रिक्शा को लेकर प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। अभियान की शुरुआत महेश्वरी देवी मंदिर से की गई। टीम ने प्रकाश टॉकीज, कैथी बाजार, सब्जी मंडी और शंकर गुरु चौराहा तक सड़क किनारे किए गए अस्थायी एवं अवैध अतिक्रमण को हटवाया। अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर रखे गए सामान, अवैध रूप से लगाए गए ठेले, गुमटी, बांस-बल्लियां, तिरपाल और अन्य अवरोधों को हटाया गया। कई स्थानों पर दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान सड़क से हटा लिया और टीम के जाने के बाद फिर रख लिया। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने कहा कि शहर की मुख्य सड़कों औ...