Banda News: प्रदर्शनी हटने के बाद भी नहीं हटा मीटर व खुले तार
बांदा, जुलाई 8 -- Banda News: बांदा। बिजली विभाग की लापरवाही खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों पर कभी भी भारी पड़ सकती है। बाबूलाल चौराहा स्थित राइफल क्लब मैदान में डेढ़ माह पहले लगी प्रदर्शनी तो हट गई, पर बिजली का मीटर व खुले तार छोड़ गए। यहां मैदान में अक्सर खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं और बच्चे कबाड़ बीनने पहुंचते हैं। खुले तारों से बारिश के बीच कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बाबूलाल चौराहा स्थित राइफल क्लब मैदान में विकास प्राधिकरण व प्रशासन की अनुमति पर 30 मई तक प्रदर्शनी का संचालन हुआ। प्रदर्शनी के लिए संचालक ने बिजली विभाग से अस्थायी व्यवसायिक कनेक्शन लिया था। प्रदर्शनी तो डेढ़ माह पहले हट गई, पर मीटर व खुले तार आज तक नहीं हटाए गए। बाबूलाल चौराहा के बगल होने के कारण यहां लोगों की ज्यादातर आवाजाही रहती है। पूरे दिन बच्चे व बड़े यहां कबाड़ बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.