बांदा, सितम्बर 27 -- Banda News: बबेरू। लवरूद्र ललित कला फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से चित्रकला, सामान्य ज्ञान व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर बबेरू तथा पूरे जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में एक से एक साथ आयोजन हुआ, जिसमें 515 बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। इन प्रतियोगिताओं में संस्था के संस्थापक लालमन, प्रबंधक वेद मित्र, संयोजक नरेंद्र अवस्थी, सचिन, मंगलेश चतुर्वेदी, अमरनाथ, मीडिया प्रभारी जय कृष्ण, निदेशक लवरूद्र प्रताप, परीक्षा प्रभारी दुर्गा प्रसाद, अशोक गौतम, बसंत लाल, शिवशरण, राजेश आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...