बांदा, अगस्त 19 -- Banda News: बांदा। पेट में दर्द से युवती की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे सीएचसी कमासिन लेकर पहुंचे, यहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

घटना का विवरण कमासिन थाना क्षेत्र के छिलोलर गांव निवासी विजय ने बताया कि 18 वर्षीय बहन साधना को मंगलवार शाम चार बजे अचानक से पेट दर्द होने लगा। जिसके बाद उसने छोटी बहन शांति को बताया। इसके बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी कमासिन पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना भेजी है। भाई विजय ने बताया कि इससे पूर्व भी कई बार साधना को पेट दर्द की शिकायत हो चुकी है। हर बार उसका इलाज कराने पर ठीक हो जाता था। पिता देवराज किसानी करते हैं। घर में मां फूलमती हैं...