Banda News: पूर्व कोटेदार पर धारदार हथियार से हमला रेफर
बांदा, सितम्बर 19 -- Banda News: बबेरू, संवाददाता। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवैया गांव मे शुक्रवार की रात दुकान से सामान लेने गए पूर्व कोटेदार पर पड़ोसी व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गए। सीएचसी से मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर कर दिया गया है। पवैया गांव निवासी 48 वर्षीय चुन्नीलाल वर्मा गांव के कोटेदार रह चुके हैं। आरोप है कि शुक्रवार की रात वह पड़ोसी की दुकान पर सामान लेने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि जयकरण ने चुन्नीलाल के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, और घायल को निजी साधन से सीएचसी बबेरू पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी सीएचसी बबेरू पहुंचे और घायल के परिजनों से घटना की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.