बांदा, अक्टूबर 12 -- Banda News: बांदा। बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक बाइक कटी हुई बाइक और बाइक के पार्टस बरामद किया है। बबेरू क्षेत्र के रहने वाले राजकुमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि 5अक्टूबर को मंढीदाई मंदिर से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने बाद चोर की तलाश शुरू कर दिया था। रविवार की रात कमासिन पुलिस ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभ बबेरू रोड कस्बा कमासिन से बाल अपचारी को संरक्षण में ले लिया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक एक कटी हुई मोटरसाइकिल व मोटरसाइकिल के विभिन्न पार्ट्स आदि बरामद कर लिया। आरोपी ने बताया कि । चित्रकूट के प्राचीन मुखारबिन्द सीढ़ीयो के पास से मोटरसाइकिल चोरी की थी । पुलिस द्वारा इस संबंध में और गहनता से जांच की जा रही है

हिंदी हिन्द...