बांदा, सितम्बर 28 -- Banda News: बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में पानी भरने गई छात्रा के साथ छेड़खानी और उसके पति के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। दबंगों का हौसला इस कदर बुलंद था कि उन्होंने पुलिस चौकी के भीतर भी पीड़ित पक्ष को देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर महिला समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकिया है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि मोहल्ले के ही अभिषेक और विनय उसे आए दिन आते-जाते समय परेशान करते थे। रविवार सुबह 6 बजे जब वह मंदिर के पास पानी भरने गई, तो वहां कन्हैयालाल उर्फ कन्धी, संजू, अभिषेक और विनय बैठे थे। चारों आरोपी उसको देखकर अश्लील बातें और छेड़छाड़ करने लगे, इसी बीच आरोपी अभिषेक ने उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने जब इसकी जानकारी अपने पति को दी, तो आरोपियों ने पति को गाली देते...