बांदा, अक्टूबर 13 -- Banda News: पैलानी। खप्टिहाकलां कस्बा में स्थापित मां पाथादाई मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ नजर आई। महिलाओं और युवतियों ने सुबह चार बजे से मां के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि विधान से पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। मंदिर में पूरे दिन हवन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। वहीं बबेरू के मां मढ़ी दाई मंदिर में भी भक्तों की मां दुर्गा के प्रति आस्था सिर चढ़कर बोली। मंदिर में कस्बा व आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से आए सैकड़ों भक्तों ने चुनरी व नारियल चढ़ाकर मां को प्रसन्न किया। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए महिला व पुरुष पुलिस कर्मी तैनात रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मां चंद्रघंटा का हुआ पूजन, मंदिरों में गूंजे जयकारे यह भी पढ़ें- Jhansi News: मां के आंगन में लगा आस्था का मेला यह भी पढ़ें- Ara News: नवरात्र में देवी मंदिरों में...