बांदा, अक्टूबर 18 -- Banda News: बबेरू। कस्बे के पाथादाई मंदिर तथा मढ़ी दाई मंदिर में अष्टमी पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। यहां सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। मंदिर में घंटा घडियालों की गूंज रही। इसी तरह कस्बे के अन्य मंदिरों में भी देवी मां की पूजा अर्चना कर अष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई। मंदिरों में विद्धान पंडितों के द्वारा दुर्गाशप्तशती का पाठ कराया गया। कन्या भोज कराकर पुण्यलाभ कमाया गया। बाकल गांव में यमुना किनारे स्थित प्रसिद्ध जोगनी माता मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। दूर-दराज से आने वाले भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेका और प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मानी। यह भी पढ़ें- Gaya News: माता रानी के दर्शन को पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ अतर्रा में चौक बाजार, नरैनी रोड, बांदा रोड, बदौसा रोड, स्टेशन रोड, बि...