बांदा, अक्टूबर 12 -- Banda News: बांदा। जनपद के सरकारी पशु चिकित्सालय रामभरोसे हैं। बारिश के बाद अब बकरी, पालतू कुत्तों व गोवंशों में संक्रामक बीमारियों प्रभावित हो रहे हैं। लंपी बीमारी में टीकाकरण के नाम पर औपचारिकता की, जिससे यह इस मर्ज का पूरी तरह सफाया नहीं हो पाया। वहीं सरकारी पशु चिकित्सालयों में डाक्टर व कर्मचारी मरीजों का जमकर उत्पीड़न कर रहे हैं। बाहर से महंगी दवाएं लिखी जा रही हैं। वहीं गांव में डाक्टरों के बुलाने पर मनमानी खर्चा वसूला जा रहा है। सदर पशु अस्पताल में इसकी बानगी देखी जा सकती है। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने परेशान पशुपालकों से इस संबंध में बातचीत की तो अपनी व्यथा बताई। बकरी को मिर्गी की शिकायत होने पर काशीपुर गांव से पशु सदर अस्पताल आई सुदामा ने बताया कि यहां बकरी की बीमारी की दवा नहीं है। डाक्टर ने पर्चे में दव...