बांदा, अक्टूबर 11 -- Banda News: अतर्रा। कोतवाली क्षेत्र के मौजा महोतरा निवासी राधेश्याम पुत्र चंद्रभान ने जमीन की पत्थर गड्डी उखाड़ने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि वह नहर पट्टी अत्रि नगर अतर्रा में रहता है। मौजा महोतरा में उनकी जमीन है। जिसकी पत्थर गड्डी कराकर उन्होंने पत्थर लगवाए थे। आरोप है कि दिनांक दो दिन पहले उसर का पुरवा महोतरा निवासी लल्लू पुत्र सुखदेव व शोभा पत्नी सुखदेव ने उनकी पत्थर गड्डी में लगे पत्थरों को जबरदस्ती उखाड़ दिया। दूसरे दिन आोपियों से बातचीत की तो गाली-गलौज किया और धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...