बांदा, सितम्बर 8 -- Banda News: पैलानी। पत्नी से हुए विवाद से नाराज युवक ने नशे में जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालेा मे कोहराम गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां निवासी सुमित ने बताया कि उसका 35 वर्षीय पड़ोसी शिवविजय पुत्र शिवकरण ने मंगलवार की शाम गल्ला मंडी के पास नशे में जहरीला पदार्थ खा लिया। वह वही पर बेहोस हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सुमित ने बताया कि घरेलू किसी बात को लेकर पत्नी घुघरू से विवाद हो गया था। वह बाइक ल...