बांदा, अक्टूबर 17 -- Banda News: बांदा। नशे में पति से विवाद होने पर युवती ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शहर के शांती नगर मोहल्ला निवासी 25वर्षीय प्रीति पत्नी बबलू निषाद किराये के मकान में रहती थी। शनिवार की सुबह उसने लोहे के दरवाजे की चौखट पर दुपटटा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मृतका का पति शराब के नशे मे था। दोनो पति पत्नी में विवाद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...