Banda News: पति से एक लाख की नकदी व नौ लाख के जेवर हड़पे
बांदा, अगस्त 22 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। देहात कोतवाली के ग्राम चुन्ना का पुरवा में पति की गंभीर बीमारी का फायदा उठाकर पत्नी ने मायके वालों के साथ मिलकर एक लाख रुपये और नौ लाख के जेवर हड़प लिए। युवक का आरोप है कि अब उसकी जमीन व मकान भी कब्जाने के चक्कर में हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम चुन्ना का पुरवा निवासी 41 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र गुरुदयाल ने बताया कि वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है। करीब चार वर्ष पूर्व बीमारी के दौरान अल्ट्रासाउंड होने पर उसकी पत्नी ममता को पता चला कि उसके केवल एक ही किडनी है। पत्नी ममता और उसके मायके वालों ने इसका फायदा उठाया। उनका रवैया उसके प्रति बेहद क्रूर और हिंसक हो गया। 12 जून को सुबह करीब 10 बजे संतोष की पत्नी ममता अपने मायके (मुहल्ला कुशवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.