बांदा, अक्टूबर 28 -- Banda News: बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के पिस्टा गांव में शकी पति ने पत्नी को दूसरों पर फर्जी एफआईआर कराने की बात न मानने पर पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। इस दौरान उसके पेट में भी लात मार दी। जिससे उसका आठ माह का गर्भ गिर गया। पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम को देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज मारपीट व क्रूरता का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव पिस्टा निवासी सियादुलारी ने अपने ही पति समरजीत पर आरोप लगाया है उसका पति उसके चरित्र में शक करता है। इसको लेकर वह गांव के तीन लोगों के ​खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दबाव बना रहा था। जिसको लेकर उसने साफ इंकार क...