बांदा, अगस्त 11 -- Banda News: बांदा। अतर्रा थाने के सुलकथोक मोहल्ला निवासी शंकर प्रसाद तिवारी पुत्र स्व. सदाशिव ने पड़ोसी युवक से जानमाल का खतरा बताया है। थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार को सुबह दस बजे पड़ोसी नीतू पांडेय पुत्र नत्थू प्रसाद शराब के नशे में आया और गाली-गलौज की। पुलिस को फोन किया तो उसे अपने साथ ले गई। दोपहर में उसने फिर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित को जान का खतरा है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: अकेला देख युवक को पीटा, मोबाइल छीनने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...