Banda News: पड़ोसी ने घर में घुस महिला से की छेड़खानी
बांदा, अक्टूबर 26 -- Banda News: बांदा। कालिंजर थाने के एक गांव में महिला के घर में अकेले होने पर पड़ोसी युवक घुस गया और छेड़छाड़ की। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति व देवर बेंगलुरू में रहकर मजदूरी करते हैं। दो दिन पूर्व उसके सास-ससुर खेत में काम करने चले गए। सुबह 11 बजे पड़ोसी घर में आ गया और पानी पीने को मांगा। शराब के नशे में उसने महिला को पकड़ लिया और गलत हरकतें करने लगा। महिला किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर बाहर भागी और गुहार लगाया। इस बीच आरोपी धमकाते हुए भाग गया। पुलिस ने रज्जू पुत्र रामआसरे के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.