Banda News: पड़ोसी दबंगों ने पति-पत्नी को बेरहमी से पीटा
बांदा, जुलाई 22 -- Banda News: बांदा। बबेरू थाने के साथी गांव में पड़ोसी दबंगों ने रंजिश में पति-पत्नी को बेरहमी से पीटा और गाली-गलौज किया। गंभीर रूप से घायल दंपति का बबेरू सीएचसी में इलाज कराया गया। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथी गांव निवासी रीना पत्नी त्यागी पटेल ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि 12 जुलाई को दोपहर में वह घर पर थी। तभी पड़ोसी राजेश, उसका पुत्र अमर, भाई रमेश, रमेश की पत्नी विनीता लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। पति बचाने आए तो हमलावरों ने पति-पत्नी दोनों को लात-घूसे और डंडे से बेरहमी से पीटा। दोनों के हाथ पैर टूट गए और खून से लथपथ होकर गिर पड़े। गांव वालों के ललकारने पर धमकाते हुए भाग गए। सीएचसी में दोनों को भर्ती कराया गया। पुलिस ने मंगलवार को शाम हमलावर चार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.