बांदा, सितम्बर 12 -- Banda News: बांदा। कमासिन थाने की पुलिस ने क्षेत्र के पछौंहा गांव में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से चोरी का सामान व रुपये बरामद हुए हैं। कमासिन थाने के एसआई पारसनाथ ने बताया कि शुक्रवार को पछौंहा गांव निवासी देवकी नंदन द्विवेदी व आदित्य ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चोरी के खुलासा के लिए टीमें गठित की थीं। शनिवार को दो आरोपियों को चोरी के सामान व नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। कमासिन के पं. केदार नाथ डिग्री कॉलेज ग्राम पछौहां रोड के पास मुखबिर की सूचना दबिश दी गई तो दोनों आरोपी हाथ लग गए। दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पछौंहा निवासी भैरव पुत्र माताबदल व उसके भाई राजाभैया की निशानदेही पर चोरी का सामान व नगदी बरामद हो...