Banda News: न्यायालय कर्मी के निधन पर शोकसभा
बांदा, अक्टूबर 27 -- Banda News: बांदा। जिला एवं सत्र न्यायालय के नकल विभाग में कार्यरत कर्मचारी रहमान अली के असामयिक निधन पर जिला जज न्यायालय कक्ष में एक शोक सभा हुई। जिला न्यायाधीश अल्पना ने कहा कि रहमान ने अपने सेवाकाल के दौरान न्यायालय के विभिन्न पटलों एवं शीटों पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी व लगन से कार्य किया। वे सरल, सौम्य, मधुर एवं सहयोगी स्वभाव के धनी थे। उनका आकस्मिक निधन न्यायालय परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर रोआब आलम, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी मिथलेश द्विवेदी, पेशकार जितेंद्र कुमार, शिवम आर्य, रोहित कुमार, प्रेमबाबू, मोतीलाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.