बांदा, सितम्बर 6 -- Banda News: पैलानी। अतरहट गांव के मंदिर में लक्ष्य सेवा संस्थान ने नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट के चिकित्सकों नेत्र सहायक डॉक्टर बालकृष्ण तिवारी व उमाशंकर शुक्ल एवं विनय यादव की टीम ने 200 से अधिक मरीजों के आंखों की जांच की। जिसमें करीब 84 नेत्र रोगियों को निशुल्क चश्मा का वितरण किया। 60 मरीजों को दवा दी गई और 20 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जानकी कुंड स्थित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय भेजा गया। संस्थापक निर्भय सिंह गौतम ने बताया कि शिविर कराकर अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत क्षेत्र को मोतियाबिंद रहित बनाए जाने को लेकर दृढ़ संकल्पित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...