बांदा, अगस्त 1 -- Banda News: बांदा। नीलगाय से टकरा कर घायल हुए बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोला कला गांव निवासी अमित ने बताया कि उसका 60 वर्षीय पिता रामकरन वर्मा पुत्र समलिया 24 जुलाई की शाम बबेरू से बाइक लेकर घर आ रहा था। तभी गांव के समीप बाइक नीलगाय से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल, यहां से रानी दुर्गावती मेडिकल और वहां से कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र अमित ने बताया कि उसका पिता मजदूरी के अलावा किसानी करता था। मृतक अपने ...