बांदा, अगस्त 19 -- Banda News: बांदा। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने'प्रेरणा निरीक्षण ऐप' के माध्यम से जिले के विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अगस्त माह में अलग अलग दिनों में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान गायब मिले 18 शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों पर एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। सभी को नोटिस जारी कर सात दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बीएसए की इस कार्रवाई से लापरवाह शिक्षकों पर हड़कंप है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी ने बताया कि अगस्त माह में परिषदीय विद्यालयों के किए गए निरीक्षण में 18 शिक्षक, शिक्षामित्र,अनुदेशक अनुपस्थित मिले हैं। इन सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनमें बबेरू ब्लाक के प्रा.वि. बगेहटा में कार्...