बांदा, अगस्त 26 -- Banda News: नरैनी। पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश में नगर पंचायत के दावे भी बह गए। नगर में जल निकासी का सही इंतजाम न होने के कारण सरकारी दफ्तरों व मकानों से लेकर खेत तक डबाडब भर गए। इससे नगर वासियों व किसानों के लिए यह बारिश रुलाने को मजबूर कर रही है। सैकड़ों बीघे की खरीफ की फसलें जलमग्न हो गई हैं। नगर में बांदा मार्ग की मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गई, वहीं नरैनी अस्पताल, तहसील परिसर, कस्तूरबा विद्यालय , लोक निर्माण कार्यालय, छात्रावास और विद्युत सब स्टेशन में भी चारो तरफ पानी भर गया। अतर्रा मार्ग में कई मोहल्लों में लोगों के घरों तक पानी घुस गया है। करतल मार्ग पर जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कस्बे के प्रबोध बाजपेई,,राजन शुक्ला ब्रजेंद्र शुक्ला,राम आसरे, रसिक बिहारी ,रघुवंश किशोर आ...