बांदा, अक्टूबर 21 -- Banda News: बांदा। चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत की अवैध मुलाकात के बहुचर्चित मामले में गुरुवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय बांदा में सुनवाई होगी। यह मामला 10 फरवरी 2023 को उस समय सुर्खियों में आया था, जब तत्कालीन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने चित्रकूट जिला कारागार में संयुक्त रूप से छापा मारा था। छापे के दौरान विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत जेल अधीक्षक के कक्ष में मिली थीं। जांच में आरोप सामने आए थे कि उन्हें नियमों के विपरीत जेल परिसर में विशेष सुविधा और मुलाकात की अनुमति दी गई थी। घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...