बांदा, सितम्बर 3 -- Banda News: गिरवां। मूसलाधार बारिश में कस्बा सहित अन्य जगहों पर भीषण जलभराव हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां से पानी की निकासी होती थी, वहां दबंगों ने नालियां बंद कर दी हैं। ग्राम पंचायत गिरवां के प्राथमिक विद्यालय भाग-एक में सड़क का भी पानी विद्यालय के अंदर जा रहा है। इससे पूरा परिसर लबालब है।थाने के सामने से बनी हुई कच्ची नाली से होते हुए बस स्टॉप नहर में पानी जाता था, मकान बनने से नालियां खत्म हैं। बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा के सुरेश कुमार, कमल, रामेश्वर व राजाराम आदि ने जल निकासी के लिए विद्यालय के पास से पशु चिकित्सालय तक नाला निर्माण की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: नाली निर्माण का पूरा नहीं हो रहा उद्देश्य, गली में बह रहा पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...