बांदा, अक्टूबर 21 -- Banda News: बांदा। मच्छर जनित बीमारी डेंगू का प्रकोप बढ़ता है। डेंगू से पीड़ित दो युवको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बिंसडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी 20 वर्षीय अरविंद पुत्र बदलुवा कई दिनो से बुखार से पीड़ित था। परिजनो ने निजी पैथालॉजी में उसकी जांच करवाई गई। जहां डेंगू पाया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा गांव निवासी 26वर्षीय राजाभइया पुत्र लल्लू कई दिनो से बुखार से पीडि़त है। उसका उपचार कराया गया। लेकिन फायदा नही हुआ। निजी पैथालॉजी में जांच में डेगू पाया गया। उसका उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...