Banda News: नहाने गया बालक नदी में डूबा मौत
बांदा, अक्टूबर 16 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र में हम उम्र के बच्चे के साथ केन नदी में नहाने गया बालक गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी बाबा रामऔतार ने बताया की छह वर्षीय नाती मुकेश उर्फ कार्तिक पुत्र कल्लू गुरूवार की दोपहर पड़ोसी आशिक के साथ केन नदी में नहाने गया था। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में समा कर डूब गया। काफी देर बाद जब वह पानी से बाहर नहीं निकला तो नदी से लौटे आशिक ने घरवालों को जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे। एक दर्जन ग्रामीणों ने नदी में घुस कर खोजबीन की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ। शव देखते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.