बांदा, अक्टूबर 10 -- Banda News: तिंदवारी। हम उम्र के बच्चो के साथ नहाने गया बालक उसरा नाला में समाकर डूब गया। उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के खौड़ा गांव निवासी रामराज प्रजापति ने बताया उसका 11वर्षीय पुत्र शिवा शनिवार सुबह अपने हम उम्र के बच्चो के साथ उसरा नाला नहाने गया। नहाने के दौरान बच्चे बच्चे पानी में खेलने लगे। नहाते समय पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में समा गया। काफी देर बाद जब वह पानी से बाहर नही निकला तो बच्चो ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर गांव के करीब तीस से चालिस लोग मौके पर पहुंच गए। सभी लोगो ने नाले में घुस कर उसकी तलाश शुरू कर दिया। करीब एक घंटा बाद घटना स्थल से लगभग 600 मीटर दूर दर्शने बा...