बांदा, अक्टूबर 18 -- Banda News: बबेरू। नहाते समय पैर फिसल जाने से किसान उसरा नाले में डूब गया। उसकी मौत हो गई। बच्चों की सूचना पर पहुंचे तैराकों ने उसकी दो घंटे तक तलाश की, तब जाकर 100 मीटर दूर शव मिला। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव के पथनौड़ा डेरा निवासी राममिलन ने बताया कि उसका 50 वर्षीय चचेरा भाई देशराज निषाद पुत्र फगुना निषाद शनिवार की शाम करीब चार बजे उसरा नाला नहाने गया था। नहाते समय पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में समा कर डूब गया। जब वह काफी देर बाद पानी से बाहर नहीं निकला तो आसपास नहा रहे बच्चों ने उसके घर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पानी म...