बांदा, अक्टूबर 8 -- Banda News: बांदा। नहाते समय वृद्वा तालाब में डूब गई, इससे उसकी मौत हो गई। गांव वालों ने शव उतराता देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ब्योजा गांव निवासी राघवेद्र गुप्ता ने बताया कि उसकी 75 वर्षीय सास रामरती उर्फ रतिया पत्नी भूरा प्रसाद निवासी अजीत पारा थाना बिसंडा की रहने वाली थी। सन 2014 से वह बेटी की ससुराल व्योजा में रह रही थी। बुधवार सुबह वह तालाब नहाने गई थीं। नहाते समय पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में डूब गईं। करीब पांच घटे बाद उसका शव पानी में उतराता ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए...