बांदा, जुलाई 14 -- Banda News: बांदा। नशे में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अहार निवासी रामसिंह ने बताया 26 वर्षीय भतीजा सचिन पुत्र चद्रशेखर सोमवार दोपहर नशे में खेत गया था। खेत में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। आस पास के लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनो ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चाचा रामसिंह ने बताया वह परदेश में मजदूरी करता था। दो माह से बाहर नहीं गया था। वह नशे का आदी था। रविव...