बांदा, अगस्त 29 -- Banda News: बांदा। शराब के नशे में घर पहुंचे युवक की पेट दर्द होने के चलते मौत हो गई। सुबह परिजन उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हथौड़ा निवासी राजाराम वर्मा ने बताया कि उसका 35 वर्षीय बेटा अवधेश वर्मा शुक्रवार की रात शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा था। इसके बाद वह चारपाई में लेट गया। देर रात उसने बचाया कि उसका पेट दर्द हो रहा है। ज्यादा दर्द न होने पर उसे सुबह होने पर दिखाने के लिए कहा, सुबह जब परिजन सोकर उठे तो उसे चारपाई में मृत अवस्था में पड़ा था। देहात कोतवाली पुलिस ने जानकारी मिलने पर जांच की। पिता ने बताया कि उसके तीन पुत्रियां एक पुत्र है। वह नशे का आदी था। दो महीना पहले वह वापी गुजरात से कमाकर घर आया था। मजदूरी करता था। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि प्रथम दृष्टय...