बांदा, अक्टूबर 13 -- Banda News: बांदा। नशे में पति पत्नी के बीच हुए विवाद पर पति ने पत्नी को बेहरमी से पीट कर लहूलुहान कर दिया। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के जरिया गांव निवासी 29वर्षीय मीनू सेन पत्नी राकेश सेन मंगलवार की सुबह घर पर थी। इसी बीच नशे में धुंत उसका पति आ गया। वह नशे में उत्पात मचाने लगा और गाली गलौज करने लगा। मीनू ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। दोनो के बीच लपटा झपटी हो गई। राकेश ने मीनू को डंडो से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग दौड़ पड़े। आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी के चगुल छूटी मीनू थाने पहुंची और घटना की तहरीर पुलिस को दिया। पुलिस ने उसे उठाकर जिला अस्पताल...