बांदा, अगस्त 7 -- Banda News: अतर्रा । राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, अतर्रा में प्रधानाचार्य /अधीक्षक प्रो. सुमन यादव के नेतृत्व तथा नोडल आफिसर डॉ. बाल गोविंद तिवारी, सह-नोडल डॉ. महेंद्र सिंह, सदस्य डॉ.सुनीता, डॉ. भान प्रताप यादव, डॉ. ऋचा सिंह एवं बबलू पटेल के निर्देशन में नशा-मुक्ति एवं मां एक जीवन बचाओ एवं कैंसरमुक्त भारत यात्रा अभियान रैली निकाली गयी। शुक्रवार के दिन आयोजित रैली कालेज परिसर से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी चौक तक गयी। रैली नशामुक्ती एवं कैंसर से जीवन बचाओ के नारो से गूंज उठी। प्राचार्य नें समस्त अतर्रा वासियो से आग्रह किया कि वें नशा और कैंसर मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा अपने परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और अपने संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मादक द्रव्यों के सेवन के द...