बांदा, अक्टूबर 14 -- Banda News: बांदा। बबेरू के भदेहदू गांव निवासी समाजसेवी पीसी पटेल ने जिलाधिकारी को पत्र देकर नवरात्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री के विद्युत आपूर्ति से संबंधित निर्देशों का भी हवाला दिया। कहा कि सिमौनी, बिसंडा, बबेरू, पखरौली, समगरा, जामू, मुरवल कमासिन सहित कई बिजली घरों से अघोषित बिजली काटी जा रही है। इससे देवी भक्तों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। 24 घंटे बिजली आपूर्ति, जर्जर तारों को दुरुस्त कराने व फुंके ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलने की मांग की। कहा कि सुधार नहीं हुआ तो वह 17 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...