Banda News: नरैनी के पूर्व विधायक की गाड़ी रोककर दंबग ने की अभद्रता, सुरक्षाकर्मी को दिया धक्का
बांदा, सितम्बर 10 -- Banda News: बांदा। कालूकुआं चौराहे पर बुधवार रात पूर्व विधायक की गाड़ी के आगे से वाहन हटाने को कहने पर पुलिसकर्मी से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी( गनर) की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने एक नामजद आरोपी समेत अन्य के खिलाफ मारपीट अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं घटना के समय का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी संदेश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पूर्व विधायक नरैनी राजकरन कबीर के गनर के रूप में तैनात हैं। बुधवार रात करीब आठ बजे पूर्व विधायक और उनके परिवार के साथ लखनऊ से बांदा लौट रहे थे। कालूकुआं चौराहे पर अभिषेक उर्फ अभि तिवारी पुत्र माया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.