बांदा, अक्टूबर 1 -- Banda News: बांदा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के 75 वें जन्मदिन पर संगठन के पदाधिकारियों ने सेवा कार्य कर जन्मदिन मनाया। गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचकर पदाधिकारियों ने मरीजों और उनके तीमारदारों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए। संगठन पदाधिकारियों ने नरेश अग्रवाल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय सेवा कार्य के रूप में मनाया गया है। वहीं जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चौरसिया, जिलाध्यक्ष अरविंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शहजाद अहमद,अनिल गुप्ता छोटे,शरद अग्रवाल,शिवम सिंह, अनुपम गुप्ता, प्रकाश गुप्ता,सचिन चौरसिया,...