Banda News: नरी में अन्ना जानवरों से मुक्ति, बीडीओ सम्मानित
बांदा, जुलाई 6 -- Banda News: पैलानी। तिंदवारी ब्लॉक के नरी गांव में दशक भर से फसलों को नुकसान पहुंचा रहे अन्ना एवं जंगली मवेशियों से मुक्ति दिलाने वाले तत्कालीन बीडीओ को सम्मानित किया गया। पैलानी तहसील सभागार में सोमवार को एसडीएम अंकित वर्मा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए तत्कालीन बीडीओ रमेश कुमार को प्रशंसा पत्र दिया। किसानों की समस्या को देखते हुए बीडीओ ने तार बाडी करवाया और उसमें हरा चारा तैयार कराया। विशेष अभियान चलाकर करीब चार सौ अन्ना एवं जंगली मवेशियों को पकड़वाया और उनके लिए गौशाला की व्यवस्था कराई। एसडीएम ने कहा कि ऐसे उत्कृष्ट कार्य हमेशा प्रेरणादायी होते हैं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: कोसी रेंज में जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.