बांदा, अगस्त 11 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के गोड़ी बाबा निवासी फुलमतिया पत्नी कामता ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि 29 जुलाई को सुबह नौ बजे वह केन नदी से नहाकर घर आ रही थी। रास्ते में गांव के टिल्लू व मुल्लू पुत्रगण शिव प्रसाद ने रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसे व उसके बेटे राजकुमार को जमकर पीटा। दोनों को गंभीर चोंटे आईं। गांव के लोगों के ललकारने पर हमलावर भाग गए। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...