बांदा, अगस्त 11 -- Banda News: बांदा। नगर पालिका में तैनात संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी रमेश ने बताया कि उसका भतीजा 28 वर्षीय रोहित बांदा शहर के खुटला रहुनियां के पास ​स्थित केन नदी बंधा के पास रहते थे । वह यहां संविदा में नगर पालिका में कार्यरत थे। मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे उसका शव मकान में लगे टप्पर की बल्ली से साफी के सहारे लटका मिला है। वहां आसपास रहने वालों ने पुलिस और परिजन को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चाचा ने बताया कि रोहित के माता-पिता हमीरपुर के मौदहा में रहते हैं। पिता बिंदेश्वरी प्राइवेट नौकरी करते हैं। यहां तीन भाइयों में सबसे बड़ा अविवाहित था। उसने किस वजह से ख...