Banda News: नगनेधी की चोरी में दो गिरफ्तार, सामान बरामद
बांदा, सितम्बर 23 -- Banda News: बांदा। अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव में एक सितंबर को सूने घर में हुई लाखों की चोरी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी शिनाख्त पर चोरी गए सोने व चांदी के जेवर तथा सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। नगनेधी गांव निवासी आशा ने 11 सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि वह किसी काम से दिल्ली गई थी। 11 सितंबर को लौटी तो घर में रखे लाखों के जेवर व नकदी सहित सामान चोर ले गए हैं। पुलिस ने चोरी के खुलासा के लिए दो टीमों का गठन किया था। सर्विलांस व मुखबिर के जरिए पुलिस ने बुधवार को चोरी के दो आरोपियों को खम्हौरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ अतर्रा अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों के निशानदेही पर चोरी गए सोने व चांदी के जेवर, फ्रिज, पंखा, गेहूं व चावल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.