बांदा, जुलाई 13 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में बरेली के दो वांछितों को गिरफ्तार किया है। ग्राम ओरन के रहने वाले शिवम शिवहरे ने पिछले साल 21 मार्च को धान खरीद के नाम पर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बबेरू सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी इसकी विवेचना कर रहे थे। साक्ष्य संकलित कर उन्होंने आरोप पत्र न्यायालय भेजा था। न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण न्यायालय ने बरेली जनपद के कस्बा रीछा निवासी फजलुर्रहमान उर्फ गुड्डू पुत्र जमील अहमद तथा उसके भाई खालिक अहमद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस टीम ने बरेली से दोनों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...